2011 की जनगणना
2011 जनगणना रिपोर्ट के अनुसार गया जिले की आबादी 43 लाख 79 हजार 383 में 23 लाख 99 हजार 682 लोग शिक्षित है। पुरूषों की आबादी 22 लाख 66 हजार 865 में 14 लाख 27 हजार 447 शिक्षित व महिलाओं की आबादी 21 लाख 12 हजार 518 है। इसमें नौ लाख 72 हजार 235 महिलाएं शिक्षित है। गया का साक्षरता दर 66. 35 है। गया में 76.02 प्रतिशत पुरूष व 55.90 प्रतिशत महिलाओं का साक्षरता दर है।
साक्षरता में जिलों का स्थान
अभी बिहार का साक्षरता दर 63.82 प्रतिशत है। साक्षरता दर में पहले स्थान पर रोहतास व 15वें स्थान पर गया है। रोहतास में 75.59 प्रतिशत व गया का साक्षरता दर 66.35 प्रतिशत है। 73.30 प्रतिशत के साथ साक्षरता में दूसरे स्थान पर मुंगेर, 72.79 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर भोजपुर, चौथे स्थान पर औरंगाबाद, पांचवे स्थान पर पटना, छठे स्थान पर बक्सर, सातवें पर सिवान, आठवें स्थान पर कैमूर, नौवें पर अरवल, 10 वें पर शारण, 11वें पर वैशाली, 12वें पर जहानाबाद, 13वें पर गोपालगंज, 14वें पर नालंदा, 15वें पर गया, 16वें पर बेगूसराय, 17वें पर शेखपुरा, 18वें स्थान पर मुजफरपुर, 19वें स्थान पर भागलपुर, 20वें स्थान पर लखीसराय, 21वें स्थान पर समस्तीपुर, 22वें स्थान पर जम़ुई, 23वें स्थान पर नवादा, 24वें पर मधुबनी, 25वें पर खगड़िया व बांका, 26वें पर सुपौल, 27वें पर दरभंगा, 28वें पर पश्चिमी चंपारण, 29वें पर किशनगंज, 30वें पर शिवहर, 31वें पर अररिया, 32वें पर सहरसा, 33वें पर मधेपुरा, 34वें पर कटिहार, 35वें पर सीतामढ़ी व 36वें स्थान पर पूर्णिया जिला है।स्कूलों में बढ़ी छात्रा की उपस्थिति
एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार इधर कुछ सालों में सरकारी स्कूलों में छात्राओं की उपस्थिति में बढ़ोतरी हुई है। उस रिपोर्ट के अनुसार हाल के बीते साल में सरकारी स्कूलों में नामांकित छात्रों की उपस्थिति में गिरावट आई है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगारी के कारण लड़के पढ़ाई बीच में ही छोड़कर काम करने के लिए बाहर जा रहे है। आज कल की लड़कियां शिक्षा पाने के लिए काफी उत्सुक दिख रही है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए राज्य सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें
please do not enter any spam link in the comment box.